आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर वात, पित्त और कफ नामक तीन दोषों से मिलकर बना है। ये तीनों दोष शरीर की अलग-अलग क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।
पिछले लेख में हमने जाना कि आप अपने शरीर के संकेतों से कैसे समझ सकते हैं कि आज किस दोष की प्रवृत्ति अधिक महसूस हो रही है। आइए आगे जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार कैसी दिनचर्या आपके लिए लाभदायक हैं
1. वात दोष अधिक होने पर क्या खाएँ?
वात की अधिकता महसूस होने पर गर्म, ताजा, नरम और थोड़ा स्निग्ध भोजन चुनें।
मूंग दाल की खिचड़ी।
हल्का गर्म दूध (यदि अनुकूल हो)।
घी की थोड़ी मात्रा।
पका हुआ केला और पपीता।
गाजर, लौकी और कद्दू की पकी सब्जियाँ।
अदरक और जीरे से बना हल्का गर्म पानी।
कैसी हल्की प्रैक्टिस करें?
5 मिनट गहरी और धीमी श्वास लें।
पवनमुक्तासन धीरे-धीरे करें।
बालासन में कुछ देर विश्राम करें।
हल्की गति से 10 मिनट टहलें।
सोने और जागने का समय नियमित रखें।
2. पित्त दोष अधिक होने पर क्या खाएँ?
पित्त की अधिकता महसूस होने पर हल्का, ताजा और अपेक्षाकृत शीतल प्रकृति वाला भोजन चुनें।
खीरा और लौकी।
नारियल पानी।
आंवला।
अनार और मीठे फल।
मूंग दाल
कम मसाले वाली सब्जियाँ और रोटी।
धनिया और सौंफ का हल्का पेय।
बहुत अधिक मिर्च, तला हुआ भोजन, अत्यधिक खट्टे पदार्थ और जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी से बचें।
कैसी हल्की प्रैक्टिस करें?
5 मिनट शांत होकर गहरी श्वास लें।
शीतली या शीतकारी प्राणायाम (यदि अनुकूल हो)।
चंद्र नमस्कार धीमी गति से करें।
10 मिनट शांत वातावरण में टहलें।
योग निद्रा या ध्यान का अभ्यास करें।
3. कफ दोष अधिक होने पर क्या खाएँ?
कफ की अधिकता महसूस होने पर हल्का, गर्म और सुपाच्य भोजन चुनें।
मूंग दाल का सूप।
अदरक और तुलसी की चाय।
हल्की मसालेदार सब्जियाँ।
पुराना चावल या हल्की रोटी।
मूली, मेथी और लौकी जैसी सब्जियाँ।
जीरा, अजवाइन और हल्दी का सीमित उपयोग।
अत्यधिक मीठा, तला हुआ, भारी भोजन और दिन में बार-बार खाने की आदत से बचें।
कैसी हल्की प्रैक्टिस करें?
10–15 मिनट तेज गति से टहलें।
सूर्य नमस्कार के 3–5 हल्के चक्र (क्षमता के अनुसार)।
ताड़ासन और कटिचक्रासन करें।
कुछ मिनट सक्रिय योगिक स्ट्रेचिंग करें।
दिन में लंबे समय तक बैठे रहने से बचें।
अपने शरीर को रोज समझना क्यों जरूरी है?
आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। किसी व्यक्ति की मूल प्रकृति वात, पित्त या कफ हो सकती है, लेकिन दैनिक जीवन में इन दोषों के लक्षण बदलते रह सकते हैं।
इसलिए केवल एक-दो लक्षणों के आधार पर अपने शरीर में किसी दोष की अधिकता का निश्चित निष्कर्ष न निकालें। अपने खानपान, नींद, पाचन, ऊर्जा और मौसम के प्रभाव को समझने की आदत डालें।
NewHopeWellness की सलाह
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केवल एक निश्चित डाइट या योग अभ्यास का पालन करना पर्याप्त नहीं है। सही खानपान, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और शरीर की प्रकृति के अनुसार योग का चुनाव भी महत्वपूर्ण है।
यदि आप लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानी, अत्यधिक थकान, नींद की समस्या या अन्य शारीरिक असुविधाओं का अनुभव कर रहे हैं, तो योग्य आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लें।
NewHopeWellness – Understand Your Body, Balance Your Life.
स्वस्थ जीवन की शुरुआत अपने शरीर को समझने से होती है।